जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप; परिजनों का हंगामा

Koderma : झुमरीतिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन देने तथा चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप; परिजनों का हंगामा
Advertisement

Koderma : झुमरीतिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन देने तथा चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय आकाश पासवान के रूप में हुई है, जो नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव का निवासी था।

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत का आरोप

परिजनों के अनुसार, आकाश पासवान सूरत से अपने घर आया था। शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर तक उसकी हालत में सुधार हो रहा था। इसी दौरान अस्पताल में उसे एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्हें आशंका हुई कि आकाश की मौत हो चुकी है। इसके बाद वे उसे वापस जीवन ज्योति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में जमकर हंगामा

अस्पताल पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *