सारण में देर रात पुलिस का विशेष जांच अभियान, होटलों-हॉस्टलों की हुई सघन तलाशी

सारण। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज, हॉस्टल, बैंक, एटीएम और दुकानों की देर रात

सारण में देर रात पुलिस का विशेष जांच अभियान, होटलों-हॉस्टलों की हुई सघन तलाशी
Advertisement

सारण। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज, हॉस्टल, बैंक, एटीएम और दुकानों की देर रात सघन जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और लॉज में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया तथा होटल रजिस्टरों की जांच की। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।

सारण पुलिस ने सभी होटल और लॉज संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही, प्रत्येक आगंतुक का पूरा विवरण होटल रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों और होटल संचालकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *