आईजीआईसी पहुंचे नीतीश कुमार, पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी बसंत सिंह का जाना हाल

Patna : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) परिसर स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईसी) पहुंचे। यहां उन्होंने उपचाराधीन पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी बसंत सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

आईजीआईसी पहुंचे नीतीश कुमार, पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी बसंत सिंह का जाना हाल
Advertisement

Patna : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) परिसर स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईसी) पहुंचे। यहां उन्होंने उपचाराधीन पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी बसंत सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

इस दौरान नीतीश कुमार ने संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार से बसंत सिंह के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मरीज को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

अस्पताल प्रवास के दौरान नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों से भी संक्षिप्त बातचीत की और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उनके साथ मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.