कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता: घर में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Koderma : पुलिस ने घर में चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सम्पत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। विगत 8 जुलाई 2026 को कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम वृन्दा निवासी गुरु प्रसाद साव, पिता नारायण

कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता: घर में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Advertisement

Koderma : पुलिस ने घर में चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सम्पत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। विगत 8 जुलाई 2026 को कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम वृन्दा निवासी गुरु प्रसाद साव, पिता नारायण साव के घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन पर कोडरमा थाना कांड संख्या 136/26, धारा 305/331(4) बीएनएस दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम में तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर तौफिक अंसारी, पिता नूर मोहम्मद अंसारी, साकिन असनाबाद (अम्बाटांड) और मो. आतिफ मंसूरी, पिता मो. असरफ, साकिन करमा (पूर्वी गली), दोनों थाना तिलैया, जिला कोडरमा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पूरी सम्पत्ति बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल JH12G 5323 को भी जप्त किया गया।

बरामद सामान:

सोने-चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल जेवर, 2 मोबाइल, 10,000 रुपये नगद, चोरी में प्रयुक्त औजार और बिल बरामद किया गया।

छापामारी दल में शामिल:

1. पु.नि. अरविंद कुमार, थाना प्रभारी कोडरमा

2. पु.अ.नि. धनेश्वर कुमार, कोडरमा थाना

3. सशस्त्र बल, कोडरमा थाना, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोडरमा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.