गुरु पूर्णिमा पर जदयू नेता के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, परिवारजनों से की मुलाकात

Patna : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार बुधवार को गया जिले के जदयू के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सिंह के पटना साहिब स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार

गुरु पूर्णिमा पर जदयू नेता के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, परिवारजनों से की मुलाकात
Advertisement

Patna : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार बुधवार को गया जिले के जदयू के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सिंह के पटना साहिब स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को आशीर्वाद दिया।

नीतीश कुमार ने चंदन कुमार सिंह की माताजी से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन से परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके स्नेह और मार्गदर्शन को अपने लिए सौभाग्य बताया।

स्व. सुरेश नारायण सिंह से रहा पुराना संबंध

इस अवसर पर बताया गया कि नीतीश कुमार का चंदन कुमार सिंह के पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश नारायण सिंह से वर्षों पुराना व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके सहयोग और सुझाव से गया जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई, जिनका लाभ आज भी जिले के लोगों को मिल रहा है।

ललन कुमार सर्राफ भी रहे मौजूद

इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुई इस मुलाकात को आत्मीयता और पुराने संबंधों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.