बिहार में टीआरई-4 को मंजूरी, 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना

Patna : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को

बिहार में टीआरई-4 को मंजूरी, 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना
Advertisement

Patna : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी है। इसके साथ ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए “एक और ऐतिहासिक सौगात” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस भर्ती से एक ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, वहीं हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 के लिए कुल 32,388 रिक्त पदों की अधियाचना बीपीएससी को भेज दी है। अब आयोग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा और जल्द ही विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विभिन्न स्तरों पर होगी नियुक्ति

सरकार के अनुसार टीआरई-4 के तहत विभिन्न कक्षाओं के लिए निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—

  • कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12: 16,101 पद

इस प्रकार कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

बीपीएससी जल्द जारी करेगा विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें बीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं। आयोग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथि, पात्रता, विषयवार रिक्तियां, आरक्षण, परीक्षा कार्यक्रम, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि बिहार में पहले तीन चरणों की शिक्षक भर्ती के माध्यम से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में टीआरई-4 की प्रक्रिया शुरू होने से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को नई गति मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.