कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी के शिवाला घाट के पास बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो को इलाज के लिए निजी

कोयल नदी किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी
Advertisement

मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी के शिवाला घाट के पास बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे युवक का इलाज अन्यत्र चल रहा है।

घायलों की पहचान दिनेश कुमार (18) और निखिल कुमार (25), दोनों निवासी शास्त्री नगर (भट्ठी मोहल्ला), मेदिनीनगर, तथा प्रकाश कुमार (20), निवासी चैनपुर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:40 बजे की है। शिवाला घाट के पास आधा दर्जन से अधिक युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान पांच से छह हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करने के बाद सड़क और घाट की सीढ़ियों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए युवक भागने लगे। इसी दौरान दिनेश कुमार के पेट, निखिल कुमार की कमर और बांह, जबकि प्रकाश कुमार के हाथ में गोली लग गई। दिनेश और निखिल को तत्काल डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकाश कुमार का इलाज किस अस्पताल में चल रहा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चिरंजीव मंडल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मौके पर एसआई श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तीन घंटे पहले भी हुई थी हिंसक वारदात

गौरतलब है कि इस घटना से करीब तीन घंटे पहले जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूवा गांव में एक युवती के कथित अपहरण के प्रयास के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी की थी। इस हमले में युवती के पिता सुलेमान मियां, मां शाहिना बीवी और भाई मकबूल मियां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में मकबूल मियां की रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई

लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से पलामू जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.