संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में झारखंड से युवती गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल STF कर रही पूछताछ

Sahebganj : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच के दौरान झारखंड के साहिबगंज जिले से 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की

संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में झारखंड से युवती गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल STF कर रही पूछताछ
Advertisement

Sahebganj : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच के दौरान झारखंड के साहिबगंज जिले से 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई, जिसके बाद एसटीएफ की टीम उसे पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई।

एसटीएफ के अनुसार, अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह पहले से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल से जुड़े कथित मॉड्यूल के संपर्क में थी। उसकी गिरफ्तारी बर्दवान थाना कांड संख्या 1096/26 के तहत की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अर्पिता को शनिवार को बर्दवान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसियां अब अर्पिता सरकार की कथित भूमिका, उसके संपर्कों और संदिग्ध मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। फिलहाल अर्पिता सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उनकी पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। सुरक्षा एजेंसियां इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी तलाश कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.