भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 98 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। एसएसबी की पथरदेवा बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) की टीम ने देर

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 98 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
Advertisement

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

एसएसबी की पथरदेवा बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) की टीम ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर ग्वारपुछरी गांव में छापेमारी की। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या-184 के निकट भारत की सीमा के भीतर लगभग 500 मीटर की दूरी पर की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्कर नेपाल से गांजे की खेप भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। एसएसबी की विशेष नाका टीम के पहुंचते ही तस्कर गांजे की खेप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त किए गए गांजे को आगे की कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना के सुपुर्द कर दिया है।

इस कार्रवाई की पुष्टि एसएसबी 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.