होटल में देह व्यापार के शक में पुलिस की छापेमारी, तीन पीड़िताएं मुक्त; छह गिरफ्तार

Koderma : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया डैम थाना क्षेत्र के उरवां स्थित बाबा लाइन होटल में पुलिस की विशेष टीम ने देर रात छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल में कथित अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा हुआ।

होटल में देह व्यापार के शक में पुलिस की छापेमारी, तीन पीड़िताएं मुक्त; छह गिरफ्तार
Advertisement

Koderma : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया डैम थाना क्षेत्र के उरवां स्थित बाबा लाइन होटल में पुलिस की विशेष टीम ने देर रात छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल में कथित अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा हुआ। मौके से तीन महिलाओं को बरामद कर मुक्त कराया गया, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अनैतिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल रंजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार, किशोर प्रसाद और मो. एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले कैलाश प्रसाद वर्मा और होटल मैनेजर रवि कुमार को भी पुलिस ने पकड़ा है।

छापेमारी के दौरान होटल परिसर से आपत्तिजनक सामग्री समेत शराब, शराब की खाली बोतलें, सिगरेट, कंडोम और शक्तिवर्धक टैबलेट बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

होटल संचालक की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, होटल संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाती थी।

पुलिस ने होटल परिसर से आरोपितों के दो चारपहिया वाहन और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद कर जब्त की है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही होटल के रिकॉर्ड, संभावित आर्थिक लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में बरामद साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.