पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Deoghar : सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार से ही बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। सोमवार को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण की इच्छा

पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
Advertisement

Deoghar : सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार से ही बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। सोमवार को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण की इच्छा के साथ कांवरिया तेजी से कांवरिया पथ पर आगे बढ़ते रहे।

रविवार को हुई हल्की बारिश ने लंबी यात्रा से थके कांवरियों को राहत दी। बारिश के बाद कांवरियों में नई ऊर्जा देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों की तुलना में रविवार को कांवरियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कांवरिया पथ से लेकर बाबा नगरी तक जगह-जगह ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा देवघर भक्तिमय नजर आया।

पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन अलर्ट

पहली सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के नेतृत्व में रविवार सुबह कांवरिया पथ, रूट लाइन, अमानत घर, मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वार समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित ब्रीफिंग बैठक में अनुमान जताया गया था कि पहली सोमवारी के दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

रविवार शाम से बढ़ने लगी कांवरियों की भीड़

रविवार शाम तक बड़ी संख्या में कांवरिया देवघर की सीमा में प्रवेश कर मंदिर की ओर बढ़ने लगे थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में बड़े जनसैलाब की संभावना जताई जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ कांवरियों को सुगम और सुरक्षित तरीके से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलार्पण कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.