देशभक्ति की कविताओं से गूंजा नीरजा सहाय डीएवी, विद्यार्थियों ने शब्दों में जगाया राष्ट्रप्रेम

Ranchi: कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति विषयक भव्य काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ओजपूर्ण कविताओं, राष्ट्रभक्ति के

देशभक्ति की कविताओं से गूंजा नीरजा सहाय डीएवी, विद्यार्थियों ने शब्दों में जगाया राष्ट्रप्रेम

Ranchi: कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति विषयक भव्य काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ओजपूर्ण कविताओं, राष्ट्रभक्ति के जज्बे और प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे परिसर को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय सेना के पराक्रम, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और अखंडता जैसे विषयों पर दमदार काव्य पाठ कर उपस्थित जनों की खूब सराहना बटोरी। वहीं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित से जुड़े विविध विषयों का चयन कर अपनी सशक्त अभिव्यक्ति और साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन घटा गिरि, दुष्यंत सिंह, संगीता सिन्हा एवं सुनीता साव ने किया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी अभिव्यक्ति-कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।

हिंदी विभागाध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्या के प्रेरणादायी मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता को दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शुभेच्छा एवं स्नेह सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में हमना इमाम (कक्षा 12वीं विज्ञान) ने प्रथम, निधि कुमारी (कक्षा 12वीं वाणिज्य) ने द्वितीय तथा अनम रिजवान (कक्षा 9वीं ‘ब’) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि कविता केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त सेतु भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.