वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की बढ़ी उम्मीद, उपमुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

सुपौल। जिले के वीरपुर में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना को लेकर सोमवार को गतिविधियां तेज होती नजर आईं। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वीरपुर हवाई अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों, उपलब्ध भूमि और परियोजना की मौजूदा स्थिति का जायजा

वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की बढ़ी उम्मीद, उपमुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

सुपौल। जिले के वीरपुर में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना को लेकर सोमवार को गतिविधियां तेज होती नजर आईं। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वीरपुर हवाई अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों, उपलब्ध भूमि और परियोजना की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वीरपुर पहुंचे और सीधे प्रस्तावित एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने रनवे क्षेत्र से लेकर एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक पहुंचकर उपलब्ध भूमि, निर्माण की संभावनाओं और तकनीकी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना से संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डेढ़ से दो साल में तैयार हो सकता है एयरपोर्ट

निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यदि भूमि हस्तांतरण, प्रशासनिक स्वीकृतियां और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार पूरी होती रहीं, तो अगले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर वीरपुर एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और लोगों को बेहतर हवाई संपर्क की सुविधा उपलब्ध होगी।

एयरपोर्ट से कोसी क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

वीरपुर में लंबे समय से एयरपोर्ट निर्माण की मांग उठती रही है। उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण और निर्माण को लेकर तय समय-सीमा संबंधी बयान के बाद स्थानीय लोगों में परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट बनने से सुपौल समेत पूरे कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा होने की संभावना है।

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वीरपुर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार उनके साथ मौजूद रहे।

इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष अनिल खेरवार ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मौके पर उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष संजय दास समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.