रिश्तेदार से बदला लेने के लिए 9 माह के मासूम के मुंह में डाला सुपर ग्लू, ICU में भर्ती

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के लोहगांव इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही रिश्तेदार के 9 माह के बच्चे के मुंह में सुपर ग्लू (फेविक्विक) डाल दिया। इस

रिश्तेदार से बदला लेने के लिए 9 माह के मासूम के मुंह में डाला सुपर ग्लू, ICU में भर्ती
Advertisement

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के लोहगांव इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही रिश्तेदार के 9 माह के बच्चे के मुंह में सुपर ग्लू (फेविक्विक) डाल दिया। इस घटना के बाद बच्चे के होंठ आपस में चिपक गए और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद बना घटना की वजह

लोहगांव के कलवाड़ बस्ती निवासी अल्ताफी नदीम शेख की शिकायत पर लोहगांव पुलिस ने सानिया शेख, मुंबई के कांदिवली निवासी रियाज इमाम हलालकर और हाजी मलंग शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं तथा उनके बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

बच्चे के मुंह में डाल दिया सुपर ग्लू

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के दौरान सानिया शेख ने कथित तौर पर अल्ताफ के 9 माह के बेटे के मुंह में सुपर ग्लू डाल दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे को उल्टियां होने लगीं।

जब बच्चे की मां उसके पास पहुंची तो उसने देखा कि उसके दोनों होंठ आपस में पूरी तरह चिपक गए हैं। इसके बाद परिवार बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीषा पाटिल ने बताया कि बच्चे की हालत अब पहले से बेहतर है और उसका इलाज जारी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बारे में पूछने पर सानिया शेख ने परिवार को मामला किसी को न बताने की धमकी दी। इसके अलावा रियाज इमाम हलालकर और हाजी मलंग शेख पर भी आरोप है कि वे अस्पताल पहुंचे और परिवार पर कानूनी कार्रवाई न करने का दबाव बनाया।

जांच जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *