झारखंड में वज्रपात का कहर: 20 की मौत, रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश; 8 अगस्त तक येलो अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की घटनाएं भी

झारखंड में वज्रपात का कहर: 20 की मौत, रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश; 8 अगस्त तक येलो अलर्ट
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं। पिछले 24 घंटों में वज्रपात से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 8 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

गिरिडीह में सबसे ज्यादा मौतें

वज्रपात की सबसे दर्दनाक घटनाएं गिरिडीह जिले में हुईं, जहां 11 लोगों की जान चली गई।

देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास पेड़ के नीचे मोबाइल पर गेम खेल रहे चार किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में तीन चचेरे भाई भी शामिल हैं।

इसके अलावा देवरी के तिलयडीह गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं बगोदर में निर्माण स्थल पर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े एक मजदूर की भी जान चली गई।

अन्य जिलों में भी हुईं मौतें

वज्रपात की घटनाओं में:

  • दुमका में 3 लोगों की मौत
  • लातेहार में 2 लोगों की मौत
  • चतरा, गढ़वा और पलामू में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकांश हादसे धान रोपनी, खेतों में काम करने या बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े रहने के दौरान हुए।

रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

मंगलवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

  • कांके (रांची) – 76 मिमी
  • रांची शहर – 35 मिमी
  • लोहरदगा – 45 मिमी
  • सिमडेगा – 23 मिमी
  • बोकारो – 11 मिमी
  • डालटनगंज – 10 मिमी

लगातार बारिश के कारण राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

8 अगस्त तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

5 अगस्त: रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर और जामताड़ा।

6 अगस्त: रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा और चतरा।

7 अगस्त: सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू और लातेहार।

8 अगस्त: लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू और गढ़वा।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *