जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन का सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
Advertisement

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन का सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।

वीडियो कॉल पर हुई आधे घंटे तक बातचीत

आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से करीब आधे घंटे तक देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, महतो के स्वास्थ्य और धरना स्थल की परिस्थितियों की जानकारी ली।

वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और अहिंसक आंदोलन बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम होता है। उन्होंने आंदोलनकारियों से धैर्य, संयम और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संघर्ष जारी रखने की अपील करते हुए देवेंद्र नाथ महतो और आंदोलनरत छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

वांगचुक के आग्रह पर ग्रहण किया जल

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया।

महतो ने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों से मिलने और उनका मनोबल बढ़ाने का आग्रह भी किया। इस पर वांगचुक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित समय पर रांची आने का भरोसा दिलाया।

निष्पक्ष जांच तक आंदोलन रहेगा जारी

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा असंतोष है।

उन्होंने कहा कि जब तक इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती और सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

राज्यभर से मिल रहा समर्थन

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों और युवाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली है।

उन्होंने राज्य सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *