13वें दिन भी नहीं थमा छात्रों का हुंकार

जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती की CBI जांच की मांग तेज, आंदोलन को मिला जनसमर्थन मुकेश रंजन Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेरहवें दिन भी

13वें दिन भी नहीं थमा छात्रों का हुंकार
  • जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती की CBI जांच की मांग तेज, आंदोलन को मिला जनसमर्थन

मुकेश रंजन 

Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेरहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर छात्रों का उत्साह और संकल्प पहले की तरह कायम रहा, वहीं गुरुवार को बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे।

13वें दिन भी नहीं थमा छात्रों का हुंकार
13वें दिन भी नहीं थमा छात्रों का हुंकार

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन स्थल पर दिनभर छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। छात्रों का कहना है कि उनका संघर्ष केवल अपने भविष्य के लिए नहीं, बल्कि राज्य की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के विश्वास की रक्षा के लिए भी है।

आंदोलन को मिल रहे बढ़ते जनसमर्थन ने इस मुद्दे को और अधिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.