WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
- झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हुई। BJP विधायक गैरहाजिर रहे, स्पीकर ने नाराजगी जताई।
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार सुबह 11:06 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के बीच शुरू हुई कार्यवाही में भाजपा का कोई भी विधायक सदन में मौजूद नहीं रहा।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जिक्र
कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन है। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।
BJP विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर नाराज
भाजपा विधायकों की गैरमौजूदगी पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सदन में सवाल लगाकर कार्यवाही के दौरान उपस्थित नहीं होना अच्छी संसदीय व्यवस्था की निशानी नहीं है।
विधानसभा के बाहर भी सुरक्षा कड़ी
छात्रों के प्रदर्शन के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से सदन के अंदर और बाहर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। विधानसभा परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now










