कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ओपेक प्लस देशों के क्रूड के उत्पादन में कटौती और मांग में कमी के बीच कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं

Advertisement

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ओपेक प्लस देशों के क्रूड के उत्पादन में कटौती और मांग में कमी के बीच कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूट 121 फीसदी यानी 112 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर है। यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.64 फीसदी यानी 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, जो हाल ही में घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.