पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बारिश की संभावना

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर बारिश के खतरे को स्वीकार करते हुए कहा कि इन चीजों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और टीम कम ओवरों के मैच के लिए तैयार है।

Advertisement

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर बारिश के खतरे को स्वीकार करते हुए कहा कि इन चीजों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और टीम कम ओवरों के मैच के लिए तैयार है।

रोहित ने कहा, ‘हमें उसके लिए तैयार रहना होगा। ये चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। हम यह सोचकर आएंगे कि यह 40 ओवर का मैच है और अगर नहीं तो हम 20 ओवर के मैच के लिए भी तैयार हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी टीम ने 2021 टी 20 विश्व कप में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने बेहतर खेला। रोहित ने कहा, “पाकिस्तान ने 2021 विश्व कप में हमें हरा दिया क्योंकि उन्होंने बेहतर खेला और एशिया कप में उन्होंने हमें हराया और हमने भी उन्हें पहले एक मैच में हराया। सौभाग्य से हम एशिया कप में दो बार उनके खिलाफ खेले।”

रोहित ने टीम में जसप्रीत बुमराह के प्रतिस्थापन के बारे में भी बात की।

रोहित ने कहा, “जब बुमराह चोटिल थे तो हम चाहते थे कि उनकी जगह कोई अनुभवी गेंदबाज टीम में शामिल हो और शमी के पास उतना अनुभव है। हम जानते हैं कि वह नई गेंद से बहुत अच्छे हैं। हम उसे एक पुरानी गेंद देना चाहते थे और उसे एक चुनौती देना चाहते थे। वह चुनौती के लिए तैयार हैं।”

बता दें कि दोनों देशों के प्रशंसक इस मैच को लेकर उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारिश खेल बिगाड़ सकता है। 25 अक्टूबर तक मेलबर्न में बारिश की भारी संभावना है।

मैच के दिन 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई मौसम विज्ञान ब्यूरो ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा,”बादल छाए रहेंगे। बारिश की बहुत अधिक (95 प्रतिशत) संभावना है, दोपहर और शाम को सबसे अधिक संभावना है। रविवार को 4 से 10 मिमी बारिश होने की संभावना है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.