- अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो इंटीरियर डिजाइनिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते है।
Career Update: आज के समय में सिर्फ कॉलेज की डिग्री ही अच्छी नौकरी की गारंटी नहीं है। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आपकी डिग्री से ज्यादा आपकी स्किल और काम करने का तरीका देखा जाता है। अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो इंटीरियर डिजाइनिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों में करियर शुरू करने के लिए लंबी डिग्री करना जरूरी नहीं है।
1. इंटीरियर डिजाइनिंग में बना सकते हैं करियरडिग्री नहीं, स्किल से बनाएं शानदार करियर,
आज घरों से लेकर ऑफिस और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स तक, हर जगह इंटीरियर डिजाइनर्सडिग्री नहीं, स्किल से बनाएं शानदार की जरूरत बढ़ रही है। 12वीं के बाद इस फील्ड में आने के लिए करियर कोआप डिप्लोमा या शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं।
इस दौरान आपको 3D डिजाइनिंग, स्पेस प्लानिंग, मॉडलिंग और इंटीरियर से जुड़ी कई जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं। कोर्स के बाद इंटर्नशिप करना भी काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि इससे आपको असली प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव मिलता है। इसके बाद आप किसी डिजाइन फर्म में नौकरी कर सकते हैं या अनुभव बढ़ने पर अपना काम भी शुरू कर सकते हैं।
2. ग्राफिक डिजाइनिंग में भी हैं कई मौके
आज लगभग हर बिजनेस को सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन, लोगो, वीडियो और दूसरे विजुअल कंटेंट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए काम के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
इस फील्ड में आपकी डिग्री से ज्यादा आपका पोर्टफोलियो और डिजाइनिंग स्किल मायने रखता है। Photoshop, Illustrator और Canva जैसे डिजाइनिंग टूल्स सीखकर आप शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा UI/UX और वीडियो एडिटिंग जैसी स्किल सीखने से आपके लिए काम के विकल्प और बढ़ सकते हैं।
Also Read: झारखंड में H1N1 ने बढ़ाई चिंता, एक महीने में 36 मामले सामने आए
अनुभव बढ़ने के साथ कमाई भी बढ़ती है
इन दोनों फील्ड में शुरुआत में इंटर्नशिप या छोटे प्रोजेक्ट से अनुभव हासिल किया जा सकता है। जैसे-जैसे आपका काम बेहतर होता जाता है और पोर्टफोलियो मजबूत होता है, वैसे-वैसे कमाई के मौके भी बढ़ते हैं।
नौकरी के साथ-साथ इस फील्ड में फ्रीलांसिंग का भी विकल्प मौजूद है। अच्छे अनुभव और मजबूत स्किल के बाद आप अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं। यानी अगर आपके पास हुनर है और आप लगातार खुद को बेहतर करते हैं, तो बिना पारंपरिक डिग्री के भी इन क्रिएटिव फील्ड्स में अच्छा करियर बनाया जा सकता है।



