IIT BHU Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) BHU में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने नॉन-टीचिंग कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाराणसी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे

IIT BHU Recruitment 2026
  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) BHU में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने नॉन-टीचिंग कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वाराणसी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) BHU में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने नॉन-टीचिंग कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जरूरी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27, 30, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Also Read: डिग्री नहीं, स्किल से बनाएं शानदार करियर; इन 2 फील्ड में बिना कॉलेज डिग्री के भी मिल सकता है अच्छा पैकेज

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क पद और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है।

  • ग्रुप-B पद: General/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।
  • ग्रुप-C पद: General उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
  • आरक्षित वर्ग: SC, ST और PwD समेत पात्र आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार शुल्क में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले IIT BHU के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉग-इन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पद, योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.