पटना मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिए निर्देश

पटना मेट्रो डिपो के निरीक्षण के दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और समय-सीमा, गुणवत्ता, सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन पर निर्देश दिए। Patna : नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरुवार को पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। इस

पटना मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिए निर्देश
Advertisement
  • पटना मेट्रो डिपो के निरीक्षण के दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और समय-सीमा, गुणवत्ता, सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन पर निर्देश दिए।

Patna : नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरुवार को पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक से पहले मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना मेट्रो डिपो परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परियोजना परिसर में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति की समीक्षा

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विजन बिहार के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर कनेक्टिविटी से युक्त विकसित शहरों के रूप में स्थापित करना है। पटना मेट्रो इसी विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है।

समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, पीएमआरसीएल, संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने पटना मेट्रो परियोजना के विभिन्न कॉरिडोर और सेक्शन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख माइलस्टोन, निर्धारित समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना के बारे में भी विस्तार से बताया।

बैठक में विभिन्न कॉरिडोर और सेक्शन में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और आगामी चरणों की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई। परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।

निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

मंत्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

मंत्री ने कहा कि इससे जल्द से जल्द आम लोगों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन तथा कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी विशेष जोर

नीतीश मिश्रा ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की प्रभावी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वैकल्पिक मार्गों और आवश्यक डायवर्जन की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने तथा सड़क पर आवागमन सुगम बनाए रखने को कहा।

गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं

मंत्री ने पटना मेट्रो परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियों, अधिकारियों और संवेदकों के बीच बेहतर एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने परियोजना के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *