प्रधानमंत्री ने 10 लाख युवाओं के लिए ‘रोजगार मेला’ का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस पर शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 75,000 नवनियुक्त कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी किए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस पर शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 75,000 नवनियुक्त कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी किए।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है। आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

देशभर से चयनित इन 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्हें भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.