बोकारो के डेली मार्केट में भीषण आग, 7-8 दुकानें जलकर राख

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 7 से 8 दुकानें जलकर राख

बोकारो के डेली मार्केट में भीषण आग
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 7 से 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

बोकारो: सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 7 से 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला।

Also Read: साहिबगंज में वोटर लिस्ट से जुड़े फर्जी दस्तावेजों पर FIR

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। प्रशासन और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

स्थानीय लोगों ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिठाई, सैलून समेत कई दुकानें राख

आग की चपेट में मिठाई की दुकान, पूजा सिटी गोल्ड, सैलून, दुर्गा ग्लास और विशन सेंटर समेत कई दुकानें आई हैं। प्रसाद मिठाई की तीन दुकानों के भी जलने की बात सामने आई है।

Also Read: Breaking:झारखंड सरकार को बड़ा झटका, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

विश्वकर्मा पूजा के लिए रखा था सामान

दुकानदारों के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुकानों में काफी सामान मंगाकर रखा गया था। एक दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे करीब 10 हजार रुपये भी जल गए। हादसे के बाद पीड़ित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.