शराब के नशे में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

लातेहार शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास शनिवार रात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक होटल के कमरे से बरामद किया गया। लातेहार: लातेहार शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास शनिवार रात महिला

शराब के नशे में पत्नी की हत्या का आरोप
Advertisement
  • लातेहार शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास शनिवार रात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।

लातेहार: लातेहार शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास शनिवार रात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतका की पहचान हरखा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई।

विवाद के बाद हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला की हत्या की गई। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.