बाढ़ में 3 वर्षीय मासूम की हत्या से सनसनी, मां की गोद में हुआ जानलेवा हमला

जिले के बाढ़ स्थित भदौर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मां की गोद में बैठे 3 वर्षीय चिंटू कुमार पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नुकीली लोहे की कुंडी से

बाढ़ में 3 वर्षीय मासूम की हत्या
Advertisement
  • जिले के बाढ़ स्थित भदौर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मां की गोद में बैठे 3 वर्षीय चिंटू कुमार पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नुकीली लोहे की कुंडी से हमला कर दिया।

पटना: जिले के बाढ़ स्थित भदौर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मां की गोद में बैठे 3 वर्षीय चिंटू कुमार पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नुकीली लोहे की कुंडी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम सुंदर महतो को हिरासत में ले लिया है।

मां की गोद में बैठा था मासूम

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे राजेश महतो का 3 वर्षीय बेटा चिंटू कुमार अपनी मां की गोद में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही श्याम सुंदर महतो ने कथित तौर पर बच्चे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बोड़ा उठाने वाली नुकीली लोहे की कुंडी से बच्चे पर वार किया। हमले में चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना के बाद लालपुरा गांव में भी मातम का माहौल है।

आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद भदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर महतो को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.