15 साल का इंतजार खत्म, कुमार बाग छठ घाट तक पहुंचना हुआ आसान

जमीन विवाद के कारण वर्षों से अटकी थी सड़क, पंचायत के प्रयास से मुखिया निधि से हुआ निर्माण सड़क बनने से मोहल्लेवासियों में खुशी की लहर मुकेश रंजन Ranchi : वर्षों का इंतजार, लगातार प्रयास और जमीन विवाद की बाधाओं के बाद आखिरकार कुमार बाग

15 साल का इंतजार खत्म, कुमार बाग छठ घाट तक पहुंचना हुआ आसान
Advertisement
  • जमीन विवाद के कारण वर्षों से अटकी थी सड़क, पंचायत के प्रयास से मुखिया निधि से हुआ निर्माण
  • सड़क बनने से मोहल्लेवासियों में खुशी की लहर

मुकेश रंजन 

Ranchi : वर्षों का इंतजार, लगातार प्रयास और जमीन विवाद की बाधाओं के बाद आखिरकार कुमार बाग रोड स्थित छठ घाट की मुख्य सड़क का निर्माण पूरा हो गया। अरसंडे पंचायत की मुखिया नीलू पाहन ने सड़क का उद्घाटन किया। सड़क बनने से कुमार बाग मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है। अब छठ घाट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को पहले की तरह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार ने बताया कि छठ घाट की इस मुख्य सड़क के निर्माण के लिए पिछले 15 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। हालांकि, जमीन से संबंधित विवाद के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। पंचायत की पहल और लगातार प्रयासों के बाद सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके बाद पंचायत की मुखिया निधि से सड़क का निर्माण कराया गया।

छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

सड़क निर्माण से कुमार बाग मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर छठ महापर्व के दौरान छठ घाट तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और छठव्रतियों को राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय लोगों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई। लोगों का मानना है कि सड़क बनने से मोहल्ले की एक पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।

उद्घाटन के मौके पर ये रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया नीलू पाहन, पूर्व मुखिया अर्जुन टोप्पो, वार्ड सदस्य सीमा गाड़ी, पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार, चंदन कुमार सिंह, दिनेश यादव, राम सिंह, कौशल पांडे, सावन लकड़ा, वंदना देवी और चंदन रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.