कांके में चोर गिरोह का पर्दाफाश: पांच आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद

कांके थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
कांके में चोर गिरोह का पर्दाफाश: पांच आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद
Advertisement
  • बोड़ेया में चोरी की कोशिश के दौरान ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में खुले गिरोह के राज; तीन अन्य साथियों को पुलिस ने दबोचा

मुकेश रंजन
Ranchi : कांके थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया गांव में रविवार को चोरी का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सघन पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही गिरोह में शामिल अपने तीन अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर विवेक तिर्की, पिता दुर्गा तिर्की, निवासी अरसंडे; संजू टोप्पो, पिता स्व. सुरेंद्र टोप्पो, निवासी अरसंडे; मोरिस तिर्की, पिता स्व. किशोर तिर्की, चुड़िटोला; साहिब अंसारी उर्फ बाबू, पिता मुस्लिम अंसारी तथा नासिर अंसारी उर्फ पप्पू, पिता सम्मूल अंसारी, दोनों निवासी बोड़ेया को गिरफ्तार किया।

चोरी के सामान की लंबी सूची बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी की है। इसमें सोने की कान की बाली के तीन जोड़े, सोने का लॉकेट, सोने की नाक की कील के दो जोड़े, सोने की नथुनी, पायल का एक जोड़ा, चांदी की चेन, आईफोन समेत तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में सब इंस्पेक्टर राजकुमार तिग्गा, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रवीण रजक, सब इंस्पेक्टर गंगाधर सिंह तथा एएसआई मंगल हेंब्रम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा होने के साथ ही गिरोह के पांच सदस्यों के सलाखों के पीछे पहुंचने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *