प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्यूमेंट्री विवाद में बड़ा फैसला, बीबीसी के खिलाफ 10,000 करोड़ का केस वापस

नई दिल्ली: गुजरात की गैर-सरकारी संस्था जस्टिस ऑन ट्रायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर दायर 10,000 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे को वापस ले लिया है। संस्था ने आरोप लगाया था कि बीबीसी की दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्यूमेंट्री विवाद में बड़ा फैसला
Advertisement

नई दिल्ली: गुजरात की गैर-सरकारी संस्था जस्टिस ऑन ट्रायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर दायर 10,000 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे को वापस ले लिया है।

संस्था ने आरोप लगाया था कि बीबीसी की दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ से भारत की छवि, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

संस्था की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के सामने मुकदमा वापस लेने की अनुमति मांगी। उन्होंने अदालत को बताया कि इसी आधार पर नया मुकदमा दायर किया जाएगा। अदालत ने मुकदमा वापस लेने की अनुमति दे दी और मामले को खारिज कर दिया।

Also Read: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान! तमिलनाडु-बंगाल समेत 6 सीटों पर उपचुनाव, 6 अक्टूबर को पड़ेगा वोट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.