50 लाख से अधिक की ऑफलाइन निविदा पर 48 घंटे में जवाब तलब

50 लाख रुपये से अधिक की निविदा ऑफलाइन आमंत्रित किए जाने के मामले में भवन निर्माण विभाग ने डालटनगंज भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम से 48 घंटे में स्पष्टीकरण तलब किया है।
50 लाख से अधिक की ऑफलाइन निविदा पर 48 घंटे में जवाब तलब
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में तीन मॉड्यूलर ओटी का मामला, 2.11 करोड़ की निविदा पर भवन निर्माण विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण*

मुकेश रंजन
Ranchi : 50 लाख रुपये से अधिक की निविदा ऑफलाइन आमंत्रित किए जाने के मामले में भवन निर्माण विभाग ने डालटनगंज भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम से 48 घंटे में स्पष्टीकरण तलब किया है। विभाग के विशेष सचिव विधान चंद्र चौधरी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

मामला मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सदर), पलामू में तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण से जुड़ा है। सोशल मीडिया और यू-ट्यूब चैनलों पर प्रसारित खबरों में निविदा प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। बताया गया था कि तीन ओटी के लिए प्रति इकाई 70.41 लाख रुपये की दर से करीब 2.11 करोड़ रुपये की निविदा ऑफलाइन आमंत्रित की गई।

ई-प्रोक्योरमेंट नियम की अनदेखी पर सवाल

विभाग ने 19 नवंबर 2020 के कार्यालय आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि 50 लाख रुपये से अधिक की निविदाएं ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली से निष्पादित की जानी हैं। विभाग के अनुसार, योजना जिला स्तर पर क्रियान्वयन के लिए महेंद्र राम को कार्य एजेंसी बनाया गया था, लेकिन विभागीय नियमों का अनुपालन अपेक्षित था।

स्पष्टीकरण पत्र में विभाग ने ऑफलाइन निविदा आमंत्रित किए जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का मामला बताया है। साथ ही पूछा गया है कि उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। अब 48 घंटे में मिलने वाले स्पष्टीकरण के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई तय करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.