- पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी का विस्तार, धूमधाम से दुर्गोत्सव मनाने का लिया संकल्प
मुकेश रंजन
Ranchi : श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, सुकुरहुटू की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आगामी दुर्गापूजा को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाने के लिए पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कमेटी में आकाश कुमार महतो को पुनः अध्यक्ष चुना गया। बेनीराम महतो, राजेश महतो, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, प्रकाश पहान, प्रशांत बैठा और सुनील कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। चंदन कुमार सचिव, शिवशंकर महतो सह सचिव तथा राजकुमार महतो और प्रभात भूषण को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
मनोज महतो, परमानंद कुमार, समीर कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, रोशन कुमार, अनूप मुंडा, अनिल कुमार, दीप नारायण महतो, लखन कुमार प्रजापति और तारा नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया।
मुख्य संरक्षक के रूप में कांके के उपप्रमुख अजय बैठा, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, मुखिया अनीता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी सहित संजीव कुमार महतो, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो, नागेश्वर महतो, रामकुमार दीपक, हरिनाथ साहू, नसीबलाल महतो, सीता कुमारी और सीमा देवी को शामिल किया गया।
संरक्षक मंडली में बाबूलाल महतो, नागेंद्र महतो, बादल सिंह मुंडा, पारस महतो, चंदन बैठा, तुलसी महतो, झूबलाल महतो, पन्नालाल महतो, मनोरंजन कुमार प्रजापति, राजाराम महतो, भुवनेश्वर महतो, अनिल महतो, सुनील मुंडा, बालचंद मुंडा, अनिल मुंडा, नरेश महतो, हीरा साहू, रंजय साहू, मनेष महतो, राजेंद्र मेहता, मनोज साहू, राजेंद्र प्रजापति, उमेश साहू, राजेश यादव, अशोक महतो, विल्सन गुड़िया उर्फ मिर्ची, रणधीर सिंह और रविंद्र महतो को जिम्मेदारी दी गई।
रावण दहन के अध्यक्ष रूपलाल महतो बनाए गए, जबकि सचिन दास गोस्वामी और अभिषेक कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने इस वर्ष भी दुर्गापूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने तथा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया।



