नवादा में नानी घर से लौट रहा था युवक, रास्ते में पीछे से चली गोली, आखिर किसने बनाया निशाना?

बिहार के नवादा जिले में मंगलवार रात एक युवक को पीछे से गोली मार दी गई। घटना पकरीबरावां-वारिसलीगंज रोड की है। गोली युवक के बाएं पैर में लगी और हड्डी में फंस गई। घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज ब्लॉक निवासी मुकेश कुमार के रूप में
नवादा में नानी घर से लौट रहा था युवक
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

नवादा: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार रात एक युवक को पीछे से गोली मार दी गई। घटना पकरीबरावां-वारिसलीगंज रोड की है। गोली युवक के बाएं पैर में लगी और हड्डी में फंस गई। घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज ब्लॉक निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश अपने नानी घर से प्रसाद पहुंचाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया।

पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज और एक्सरे किया। जांच में गोली के पैर की हड्डी में फंसे होने की बात सामने आई। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।

Also Read: पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रंजन चौधरी के अनुसार, मामले की जानकारी मिली है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक को गोली किसने मारी और इसके पीछे क्या वजह थी। घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिवार ने जताई अनजान हमले की बात

मुकेश के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में रास्ते में पीछे से गोली मारे जाने की घटना से परिवार भी हैरान है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। हमले की वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.