सड़क किनारे जाम छलका रहे लोगों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों से वसूला जुर्माना

Mukesh Ranjan Ranchi: सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा और नियमानुसार जुर्माना वसूला। पुलिस की इस

सड़क किनारे जाम छलका रहे लोगों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों से वसूला जुर्माना
Advertisement

Mukesh Ranjan

Ranchi: सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा और नियमानुसार जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों को भी परेशानी होती है। सड़क किनारे शराब सेवन के कारण कई बार विवाद, हुड़दंग और दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थानों पर जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *