गांधी जयंती पर अरसंडे में होगी विशेष ग्रामसभा

पंचायत सचिवालय में 2 अक्टूबर को जुटेंगे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि, विकास योजनाओं पर होगा संवाद मुकेश रंजन Ranchi: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को अरसंडे पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित पंचायत सचिवालय भवन,

गांधी जयंती पर अरसंडे में होगी विशेष ग्रामसभा
Advertisement
  • पंचायत सचिवालय में 2 अक्टूबर को जुटेंगे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि, विकास योजनाओं पर होगा संवाद

मुकेश रंजन 

Ranchi: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को अरसंडे पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित पंचायत सचिवालय भवन, अरसंडे में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें पंचायत के विकास, जनसमस्याओं और विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया जाएगा।

ग्रामसभा में पंचायत के ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं पंचायतकर्मियों की सहभागिता रहेगी। पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, मोबिलाइजर, ग्राम प्रधान, मुखिया, वार्ड सदस्य, जल सहिया, कृषक मित्र, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका , स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस की सखी मंडल की सदस्य, बीएलओ, समाजसेवी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के भी उपस्थित रहने की अपील की गई है।

पंचायत की ओर से सभी ग्रामीणों से निर्धारित समय पर ग्रामसभा में पहुंचकर अपनी समस्याओं, सुझावों और पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों को रखने का आग्रह किया गया है। पंचायत सहायक चन्द्रदीप कुमार ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *