मुकेश रंजन
Ranchi : वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पिठौरिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में कांड संख्या 2676/15 के वारंटी कृष्ण महतो, पिता स्वर्गीय राम रतन महतो, ग्राम काटमकुली, थाना पिठौरिया तथा ओआरजी-285/23 (आर) के वारंटी शरफराज अंसारी, पिता काशीब अंसारी, ग्राम उपर कोनकी, थाना पिठौरिया, रांची शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को पिठौरिया थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।



