- शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर होगी चर्चा
मुकेश रंजन
Ranchi : आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुढ़मू थाना परिसर में 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों, बुद्धिजीवियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा समाज के गणमान्य लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। थाना प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में समय पर पहुंचकर अपने सुझाव देने की अपील की है।
बैठक के माध्यम से दुर्गापूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सामूहिक सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से लोगों से पूजा पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गयी है।



