हैवानियत: पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबालता था

मुंबई: फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे अपने पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबालता था, मिक्सी में पीसकर टॉयलेट में फ्लश चलाता था। पुलिस सूत्रों अनुसार जिस लड़की का मर्डर हुआ वह एक अनाथ लड़की

Advertisement

मुंबई: फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे अपने पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबालता था, मिक्सी में पीसकर टॉयलेट में फ्लश चलाता था।

पुलिस सूत्रों अनुसार जिस लड़की का मर्डर हुआ वह एक अनाथ लड़की थी। आरोपी मनोज साने ने बताया कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2014 में बोरीवली की एक राशन की दुकान में हुई थी। इसके बाद लिव-इन में वे साथ रहने लगे। मनोज साने और सरस्वती वैद्य बीते सात सालों से मीरा रोड की आकाशदीप सोसाइटी में रहते थे।

मीरा रोड की नया नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस अदालत में पेश करने के लिए लेकर गयी है। DCP जयंत बजलबे के मुताबिक पुलिस विभाग को आसपास फ्लैट से बदबू आने की शिकायत मिली थी। जब पुलिस कमरे दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो दंग रह गई। उन्हें वहां किचन में काफी बर्तन और एक बाल्टी में पार्टनर के शरीर के कई टुकड़े मिले। फिलहाल पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को मुंबई के जेजे अस्पताल में जांच के लिए भेजा है।

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मनोज ने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शरीर के कई टुकड़े किए। बाद में उसने इन टुकड़ों को धीरे-धीरे डिस्पोज करना शुरू किया। यह भी पता चला है कि शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए वह उन्हें पहले कुकर में उबालता और उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉयलेट में फ्लश कर देता था ताकि इस हत्या के बारे में किसी को पता न चले। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह कुत्तों को यह टुकड़े खिलाता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *