पश्चिम बंगाल में सितरंग तूफान का व्यापक असर

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान सितरंग का पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में व्यापक असर हुआ है। दीपावली की रात भर बारिश होती रही है। कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और हुगली में सारी रात भारी

Advertisement

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान सितरंग का पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में व्यापक असर हुआ है। दीपावली की रात भर बारिश होती रही है। कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और हुगली में सारी रात भारी बारिश हुई। तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरे गए हैं। अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि चक्रवात का प्रभाव आज (मंगलवार) दिनभर रहेगा। दिनभर बारिश होगी। दरअसल सोमवार रात बांग्लादेश के बरिसाल में चक्रवात ने लैंडफाल किया था। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहां मंगलवार सुबह तक नौ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.