जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर के मेले में एक हजार से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसके

Advertisement

रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर के मेले में एक हजार से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसके अलावा 12 से अधिक दंडाधिकारी को भी तैनात किया गया। सुरक्षा के लिहाज से 14 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही मेले परिसर की निगरानी रखने के लिए वॉच टावर भी बनाए गए है। अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रथ यात्रा और मेला को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि पंद्रह दिनों तक अज्ञातवास में रहने के बाद सोमवार शाम को भगवान जगन्नाथ दर्शन देंगे। चार जून को भगवान अज्ञातवास में चले गए थे। सोमवार को उनका नेत्रदान होगा। शाम के 4:30 बजे भगवान बाहर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। 20 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। भक्त उन्हें मौसीबाड़ी लेकर जाएंगे। मौसीबाड़ी में रहने के दस दिनों बाद 29 जून को वे अपने धाम वापस लौट जाएंगे। जिसे घुरती रथ कहा जाता है। आज भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भक्तों को दर्शन देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *