रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (सोमवार) को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचेंगे। यहां पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री 364 करोड़ 24 लाख की लागत से 177 योजनाओं का शिलान्यास और 14 करोड़ छह लाख की लागत से 42 योजनाओं का उदघाटन करेंगे। इस मौके पर 11 नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसके अलावा अन्य परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




