तारक मेहता के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सीरियल की एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब इस मामले में असित मोदी और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का रोल प्ले करने

Advertisement

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सीरियल की एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब इस मामले में असित मोदी और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। असित के साथ जेनिफर ने शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशंस हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, पवई पुलिस ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीरियल की अभिनेत्री द्वारा दायर शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जेनिफर मिस्त्री ने असित पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *