राखी सावंत ने मनाया तलाक का जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। राखी पिछले काफी समय से अपने अफेयर, शादी और बाद में पति आदिल खान दुर्रानी से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच राखी सावंत एक बार फिर

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। राखी पिछले काफी समय से अपने अफेयर, शादी और बाद में पति आदिल खान दुर्रानी से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच राखी सावंत एक बार फिर आदिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। फिलहाल राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत दुल्हन बनकर ढोल पर बेसुध होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी अपने तलाक का जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

इस वायरल वीडियो में राखी रेड लहंगे में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। दुल्हन के परिधान में वह ढोल-नगाड़ों की ताल पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। वह सबकुछ भूलकर बेहोशी में डांस करती नजर आती हैं। राखी सावंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी के इस वीडियो पर अब नेटिजन्स भी अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं, ‘आखिरकार मेरा ब्रेकअप हो गया, मुझे तलाक मिल रहा है और यह मेरी ब्रेकअप पार्टी है। लोग दुखी हैं, लेकिन मैं खुश हूं… चलो एक नई शुरुआत करते हैं!’ इसके बाद वह सिर पर घूंघट रखकर ढोल की थाप पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और इस पर कई कमेंट आ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *