ब्रिटेन में प्रदर्शनकारी को चीनी दूतावास में घसीट कर पीटा, प्रधानमंत्री चिंतित

लंदन। ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति को दूतावास में घसीट कर पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने गंभीर चिंता जाहिर की है। मीडिया रिपोर्टस के

Advertisement

लंदन। ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति को दूतावास में घसीट कर पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने गंभीर चिंता जाहिर की है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ब्रिटेन के प्रमुख शहर में स्थित चीन के वाणिज्य दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ये लोग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विरोध करने के साथ हांगकांग में लोकतंत्र बहाली की मांग भी कर रहे थे। प्रदर्शन से जुड़े एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक प्रदर्शनकारी को चीन के वाणिज्य दूतावास के अंदर घसीटकर पीटा गया। पिटाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।

इस वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को कई लोगों को मैनचेस्टर स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के गेट से भीतर घसीटते और उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने गेट के अंदर जाकर उस व्यक्ति को बाहर निकाला। अब लोग इस वीडियो को शेयर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस हमले के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी है और अधिकारियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया। पूरी परिस्थितियों को समझने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस तक यह मामला पहुंच गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि मैनचेस्टर स्थित चीनी दूतावास के भीतर से एक व्यक्ति पर हुआ हमला अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। पुलिस की पूछताछ भी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.