अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ईसीएल मे योग सत्रों का आयोजन

दिनांक 21.06.2023 को, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईसीएल के मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों मे विभिन्न योग सत्र आयोजित किए गए, जिसमे प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं एवं स्वास्थ्य हेतु लाभप्रद अभ्यासों की जानकारी देते हुए सभी को योग के

Advertisement

दिनांक 21.06.2023 को, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईसीएल के मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों मे विभिन्न योग सत्र आयोजित किए गए, जिसमे प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं एवं स्वास्थ्य हेतु लाभप्रद अभ्यासों की जानकारी देते हुए सभी को योग के विषय में जागरूक किया गया। इन योग सत्रों मे ईसीएल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या मे सम्मलित हुये।
इसी क्रम मे, ईसीएल मुख्यालय के दिशेरगढ़ क्लब में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्र का आयोजन किया गया ।
उक्त योग सत्र में ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा, निदेशक (वित्त) मो. अंज़ार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्री रॉय के अतिरिक्त, ईसीएल मुख्यालय के अधिकारिगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इस सत्र में सर्वप्रथम सभी गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| इस मौक़े पर योग प्रशिक्षक श्री अजय कुमार सिंह ने विभिन्न योग मुद्राओं और अभ्यासों की जानकारी दी एवं व्यावहारिक रूप से योगाभ्यास करवाया, जिसका दैनिक जीवन में आसानी से अभ्यास किया जा सके। उन्होंने योग से होने वाले फ़ायदे भी बताये अथवा योग को नियमित रूप से करने की सलाह भी दी। इस मौके पर ‘समग्र स्वास्थ्य’ की अवधारणा पर जोर दिया गया, जिसे हमारे मन, शरीर एवं आत्मा को एकीकृत करके प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए॰ पी॰ पंडा ने सभी को योग का महत्व बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में समाहित करने का आह्वान किया।
“वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” विषय के साथ 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मुख्यालय सहित ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों मे सभी की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *