सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

रांची। आज दिनांक 21 जून 2023 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित किए गए। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि डाॅ॰ आशा लकड़ा, निवर्तमान मेयर, राँची, पार्षद डाॅ॰ शुचिता रानी एवं श्री वेद प्रकाश

Advertisement

रांची। आज दिनांक 21 जून 2023 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, राँची में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित किए गए। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि डाॅ॰ आशा लकड़ा, निवर्तमान मेयर, राँची, पार्षद डाॅ॰ शुचिता रानी एवं श्री वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डाॅ॰ आशा लकड़ा कहा कि भारत विश्व गुरु रह चुका है। योग भारत की पहचान है। भारत में योग विभिन्न रूपों में किया जाता रहा है। योग हमें निरोग रहने का साधन प्रदान करता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से योग विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा। आज सम्पूर्ण विश्व में योग की मान्यता मिलती दिख रही है। व्यक्ति को निरोग रहने हेतु प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग व्यायाम और प्रणायाम जरूर करना चाहिए। आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है।

विद्यालय के माननीय मंत्री श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने योग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भैया-बहनों को नियमित योग करना चाहिए। योग व्यायाम आदि शरीर को स्वस्थ रखने हेतु अतिआवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। प्रणायाम की अनेक क्रियाएँ बच्चों की अच्छी याददाश्त एवं एकाग्रता में सहायक सिद्ध हुई है।

सभी भैया-बहनों ने सामूहिक योगासन, मुद्राएँ, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक आचार्य श्री रामदेव कुमार ने भैया-बहनों को ताड़ासन, उत्कटासन, पाद- हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, आदि आसन करने का सही तरीका ओर उनके लाभ बताए।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया अमृत कलश ने योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। बहन निशु प्रिया ने अपने भाषण में बताया कि हम सब योग के अभ्यास द्वारा व्यस्त भरे जीवन को तनावरहित और रोग मुक्त कर सकते है।

प्राचार्या डाॅ॰ संध्या सिंह ने विद्यालय की ओर से योगासन के माध्यम से निरोग रहने व स्वस्थ समाज निर्माण का संदेष दिया।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं योग प्रेमी जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *