सरकारी विद्यालयों के 12 शिक्षकों की हुई तबादला

रांची। झारखण्ड राज्य के सरकारी विद्यालयों के 12 शिक्षकों का तबादला किया गया है। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को जारी किया है। इन सारे शिक्षकों का तबादला विभिन्न जिलों के दो विद्यालयों में हुआ है। तबादला संबंधी आदेश के पालन करने का

Advertisement

रांची। झारखण्ड राज्य के सरकारी विद्यालयों के 12 शिक्षकों का तबादला किया गया है। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को जारी किया है। इन सारे शिक्षकों का तबादला विभिन्न जिलों के दो विद्यालयों में हुआ है। तबादला संबंधी आदेश के पालन करने का निर्देश सभी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दे दिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि 23 अगस्त, 2022 को पारित न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में 110 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उपरोक्त स्थानांतरित पदों पर यदि कोई अन्य शिक्षक पूर्व से पदस्थापित हों तो उन्हें संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अविलंब योगदान करने के लिए निर्देशित किया जाए।

इसके बाद निदेशालय के 4 मई, 2023 के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान किये शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त किया गया। राज्य स्तरीय स्थापना समिति की बैठक के प्रस्ताव संख्या-1 में लिये गये निर्णय के आलोक में शिक्षकों को विद्यालय में स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किया जाता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बतायी गयी प्रतीक्षा अवधि के वेतनादि का भुगतान नवपदस्थापित विद्यालय अंतर्गत भुगतान होगा। संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी उपरोक्त शिक्षकों को नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान के लिए दो दिनों के अन्दर विरमित करेंगे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित शिक्षक स्वतः विरमित समझे जायेंगे। विरमन एवं योगदान स्वीकृति की सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *