घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी मारे गए

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के काला जंगल में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। बाकी आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। यह आतंकवादी नियंत्रण रेखा पारकर भारतीय सीमा

Advertisement

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के काला जंगल में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। बाकी आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

यह आतंकवादी नियंत्रण रेखा पारकर भारतीय सीमा में घुस रहे थे। सुरक्षाबलों ने इनको ललकारा। इस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चारों को ढेर कर दिया। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में कहा है कि सेना और पुलिस ने काला जंगल में चार आतंकियों को मार गिराया है। यह घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *