बेंगलुरु से लौट रहे राहुल-सोनिया गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now भोपाल। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान की मंगलवार देर शाम भोपाल के राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। वे बेंगलुरु में हुई महा गठबंधन की

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

भोपाल। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान की मंगलवार देर शाम भोपाल के राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। वे बेंगलुरु में हुई महा गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनके विमान की यह आपात लैंडिंग कराई गई। करीब डेढ़ घंटे यहां रुकने के बाद रात साढ़े नौ बजे की फ्लाइट से वे दिल्ली रवाना हुए।

राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल इस चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। राहुल-सोनिया करीब एक घंटे तक भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर सोनिया-राहुल से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया-राहुल करीब डेढ़ घंटे तक भोपाल एयरपोर्ट पर रुके। इसके बाद इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए निकले। जब सोनिया और राहुल गांधी इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए वीआईपी लाउंज से बाहर आए तो उनकी डिपार्चर सिक्योरिटी चेकिंग की गई।

बताया जा रहा है कि जिस निजी जेट विमान से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे, उसमें प्रेशराइजेशन फंक्शन में पायलट को कोई गड़बड़ी डिटेक्ट हुई, जिसके बाद भोपाल एटीसी से लैंडिंग को लेकर बात की गई। इजाजत मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के साथ उनका निजी स्टाफ सवार था। वर्षा का दौर थमने के बाद वे इंडिगो की दिल्ली उड़ान से रवाना हो गए।

एयरपोर्ट अथारिटी से मिली जानकारी के मुताबिक जिस विमान में सोनिया गांधी व राहुल गांधी सवार थे, वह शाम करीब साढ़े सात बजे भोपाल एयर ट्रेफिक कंट्रोल क्षेत्र में था। उस समय तेज वर्षा हो रही थी। चालक दल ने एटीसी से प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी। उस समय रनवे पर दूसरा कोई विमान नहीं था, इसलिए उसे अनुमति दे दी गई। शाम 7.45 बजे विमान राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था।

राहुल और सोनिया के भोपाल पहुंचने की खबर मिलते ही विधायक कुणाल चौधरी, कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक पीसी शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेता उनसे मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों ने वीआईपी लाउंज में करीब डेढ़ घंटा गुजारा। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट अथारिटी ने इमरजेंसी लैंडिंग से इनकार किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार हमने प्राथमिकता से विमान की लैंडिंग कराई, हमें बाद में पता चला कि विमान में सोनिया एवं राहुल गांधी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.