कजारिया सेरामिक्स टाइल कंपनी के शेयर धारकों के लिए खुशखबरी

28 हजार रुपये के निवेश को एक साल में 1 करोड़ में किया परिवर्तित Article : Rahul Kumar रांची। टाइल (tile) कंपनी जो इस समय देश की सबसे बड़ी टाइल कम्पनी है। ये रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके

Advertisement

28 हजार रुपये के निवेश को एक साल में 1 करोड़ में किया परिवर्तित

Article : Rahul Kumar

रांची। टाइल (tile) कंपनी जो इस समय देश की सबसे बड़ी टाइल कम्पनी है। ये रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके शेयर्स ने महज 28 हजार रुपये के निवेश को 1 करोड़ में बदल दिया है। इसके निवेशक लंबे समय के निवेश में करोड़पति बन गए है।
बीते गुरुवार को यह एक साल के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि फिर गिरकर बंद हुआ। ब्रोकरेज के दिए गए टारगेट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। देश की सबसे बड़ी टाइल कंपनी कजारिया सेरामिक्स रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके शेयरों ने महज 28 हजार रुपये के निवेशक पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस वित्त वर्ष में यह 23 फीसदी से अधिक और इस महीने तीन फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार को यह 2 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया था।

बेंगलुरु से लौट रहे राहुल-सोनिया गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

हालांकि दिन के आखिरी में फिसलकर बीएसई पर यह 1.83% की गिरावट के साथ 1296.10 रुपये पर बंद हुए और आज शुक्रवार को 1337 रुपए के हाई पर हैं। कजरिया सीमेंट्स के शेयर 11 जुलाई 2003 को महज 3.60 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1296.10 रुपये में मिल रहा है यानी कि 20 साल में निवेशकों की पूंजी 35903 फीसदी बढ़ गई और महज 28 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 14 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 980 रुपये पर था। इसके बाद एक साल में यह करीब 38 फीसदी उछलकर गुरुवार 13 जुलाई 2023 को यह एक साल के हाई 1351.05 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर गिरकर बंद हुआ।

क्या हो सकता है कम्पनी का भविष्य
कजारिया सेरामिक्स देश की सबसे बड़ी और दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी टाइल कंपनी है। वित्त वर्ष 2023 की बात करूं तो इसकी सालाना क्षमता 8.45 करोड़ स्क्वॉयर मीटर टाइल्स बनाने की है। अब सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश में यह 24 लाख स्क्वॉयर मीटर की क्षमता बढ़ा रही है और नेपाल में ज्वाइंट वेंचर के जरिए 51 लाख स्क्वॉयर मीटर की क्षमता वाला प्लांट सेटअप कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में टाइल्स सेगमेंट में 13-15 फीसदी का सालाना वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान लगाया है। इसके अलावा एक्सपोर्ट में 25 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन शॉट मारने का बनाया विश्व रिकॉर्ड

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-26 में इसका टाइल्स रेवेन्यू 13.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 5739 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। वहीं ओवरऑल रेवेन्यू 13.8 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़कर 6431 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। इसके अलावा गैस की कीमतें गिर रही हैं और इस वित्त वर्ष मार्जिन में तेज रिकवरी के आसार हैं। कजारिया के नेट कैश बेलेंस शीट और मजबूत ब्रांड को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 1680 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर उपरोक्त विचार विभिन्न ब्रोकरेज हाउसेस द्वारा व्यक्त किए गए हैं, इन्हे किसी प्रकार की खरीद और बिक्री की राय नही माना जाना चाहिए, आपका निवेश आपकी जिम्मेदारी होती है कृपया जिम्मेदारी से निवेश करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.